hindi kahani

 ईमानदारी का फल

एक गाँव में रामू नाम का एक गरीब लेकिन ईमानदार लड़का रहता था। एक दिन वह जंगल से लकड़ियाँ लेकर बाजार जा रहा था। रास्ते में उसे एक थैला मिला। थैले में बहुत सारे सिक्के और गहने थे।

To read more hindi kahani visit our channel 

रामू चाहें तो वह थैला अपने पास रख सकता था, लेकिन उसका मन नहीं माना। उसने सोचा, “यह किसी का खोया हुआ धन है।” वह सीधे गाँव के मुखिया के पास गया और थैला उन्हें दे दिया।

थोड़ी देर बाद एक व्यापारी आया और बोला कि उसका थैला रास्ते में गिर गया है। जब थैला खोला गया, तो सारा सामान सही था। व्यापारी रामू की ईमानदारी से बहुत खुश हुआ और उसे इनाम दिया।

रामू ने खुशी-खुशी इनाम स्वीकार किया और मन ही मन खुश हुआ कि उसने सही काम किया।

सीख: ईमानदारी हमेशा अच्छा फल देती है।

Add naitik kahani to your daily routine 

Comments

Popular posts from this blog

kasheli beach table point

mahendra mumal ki kahani

best budget hotels in mahabaleshwar