hindi stories

सच्चाई की जीत

एक गाँव में रामू नाम का एक ईमानदार लड़का रहता था। वह रोज़ जंगल से लकड़ियाँ काटकर बाज़ार में बेचता था। एक दिन नदी के किनारे उसकी कुल्हाड़ी पानी में गिर गई। रामू बहुत दुखी हुआ और भगवान से प्रार्थना करने लगा।

To read more hindi stories visit our channel 

भगवान प्रकट हुए और सोने की कुल्हाड़ी दिखाकर पूछा,
“क्या यह तुम्हारी है?”

रामू बोला, “नहीं प्रभु, मेरी तो साधारण लोहे की कुल्हाड़ी है।”

फिर भगवान ने चाँदी की कुल्हाड़ी दिखाई। रामू ने फिर मना कर दिया। अंत में भगवान ने लोहे की कुल्हाड़ी दिखाई। रामू खुश होकर बोला, “हाँ प्रभु, यही मेरी है।”

रामू की सच्चाई से प्रसन्न होकर भगवान ने उसे तीनों कुल्हाड़ियाँ दे दीं।

शिक्षा: सच्चाई और ईमानदारी का फल हमेशा मीठा होता है।

Add moral story in hindi to your daily routine 

Comments

Popular posts from this blog

kasheli beach table point

best budget hotels in mahabaleshwar

Panna Dhai