kahaniya hindi
सच्चाई की जीत
एक छोटे से गाँव में रामू नाम का एक लड़का रहता था। वह बहुत ईमानदार था। एक दिन उसे रास्ते में एक थैली मिली, जिसमें बहुत से सिक्के थे।
रामू चाहें तो उन्हें रख सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।
To read more kahaniya hindi visit our channel
वह सीधा गाँव के मुखिया के पास गया और थैली उन्हें सौंप दी। थोड़ी देर बाद एक व्यापारी वहाँ आया और बोला कि उसकी थैली खो गई है। जब थैली दिखाई गई तो व्यापारी बहुत खुश हुआ।
उसने रामू को इनाम देना चाहा, लेकिन रामू ने कहा,
“मैंने अपना कर्तव्य निभाया है, इनाम नहीं चाहिए।”
मुखिया ने रामू की ईमानदारी की प्रशंसा की और पूरे गाँव ने उससे सीख ली।
सीख: सच्चाई और ईमानदारी हमेशा जीतती है।
Add kahani to your daily routine
Comments
Post a Comment